Saturday, July 25, 2026

यूपी में CJP समर्थन में उतरे युवाओं को घसीटकर ले गई पुलिस, देशव्यापी प्रदर्शन का दिखा असर

न्यूज डेस्क: देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले का विरोध अब गोरखपुर में भी देखने को मिला। शनिवार को शहर के चटोरी गली इलाके के पास कुछ युवाओं ने पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने पहुंचे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली में चल रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में गोरखपुर के 8 से 10 युवा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे चटोरी गली के पास इकट्ठा हुए थे। युवाओं के हाथों में तख्तियां और पुतला था।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पुतला दहन से पहले पहुंची पुलिस

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी लगातार धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो जैसे नारे लगा रहे थे। युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे, तभी भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस और युवाओं के बीच हुई झड़प

जब प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त करने से इनकार कर दिया, तो पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया। इस दौरान पुलिस और युवाओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को जबरन पकड़ लिया और उन्हें घसीटते हुए पुलिस वाहन में बैठाया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारियों को कैंट थाने ले जाया गया। घटना के दौरान इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को देखने के लिए आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।

यह भी पढ़ें: अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे ग्रुप पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, खान सर समेत 8 लोगों पर दायर किया मुकदमा

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर