Sunday, November 1, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

न्यूज डेस्क: नीट-2026 पेपर लीक और सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में कथित गड़बड़ियों को लेकर शनिवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित किया गया है। जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नारे लागाते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो! हमने मेक इन इंडिया मांगा था, आपने हमें लीक इन इंडिया दिया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और यातायात व्यवस्था को सामान्य रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए अमेरिका के बोस्टन से नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर की आत्मकथा की किताब हाथ में लिए देखा गया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया X पर पोस्ट

प्रदर्शन से पहले CJP के आधिकारिक X हैंडल कॉकरोच इज बैक पर पोस्ट कर आंदोलन की जानकारी दी गई। पोस्ट में कहा गया कि भारत के संविधान के समर्थन के साथ जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल केंद्र सरकार या शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस प्रदर्शन और लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक मामले और OSM सिस्टम की कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

यह भी पढ़ें: पंजाब के फिरोजपुर में पिकअप-ट्रॉली की टक्कर, 8 की मौत और 15 से अधिक घायल

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर