Friday, July 24, 2026

जमशेदपुर की सड़कों पर NEET पेपर लीक पर उबला छात्रों का गुस्सा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जमशेदपुर: नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर में छात्रों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं तस्करी पर अंकुश लगाने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लग जाता है। उनका कहना था कि वर्षों की तैयारी के बाद भी यदि परीक्षा की गोपनीयता भंग होती है, तो यह ईमानदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ अन्याय है।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध मार्च निकाला और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने में सरकार विफल रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर