Friday, July 24, 2026

जेएनयू के एडवाइजरी पर भड़की सीपीआईएमएल, कहा- आप एक यूनिवर्सिटी हैं, बीजेपी के प्रवक्ता नहीं

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शुक्रवार को अपने स्टूडेंट्स और प्रोफ़ेसरों को दिल्ली के जंतर-मंतर या उसके आसपास आयोजित होने वाली किसी भी सभा में शामिल होने से बचने की सलाह दी. एक दिन पहले, गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी ऐसा ही एक बयान जारी किया था, जिसकी राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने आलोचना की थी. अब सीपीआई(एमएल) ने जेएनयू से कहा- आप एक यूनिवर्सिटी हैं, बीजेपी के प्रवक्ता नहीं.

इसे भी पढ़ें : युवाओं के समर्थन में उतरे हरभजन सिंह, सचिन, सारा अली खान और संजय मांजरेकर, कहा- छात्रों की आवाज़ सुननी होगी

बीजेपी के प्रवक्ता नहीं

सीपीआई ( एमएल ) ने एक्स पर पोस्ट कर जेएनयू प्रशासन पर बीजेपी के प्रवक्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया है. सीपीआई(एमएल) ने एक्स पर लिखा, “भारत का संविधान हर नागरिक को अभिव्यक्ति की आज़ादी, शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने और संगठन बनाने का अधिकार देता है. यह मत भूलिए कि आप एक विश्वविद्यालय हैं, बीजेपी के प्रवक्ता नहीं.” पार्टी ने आगे कहा, “विश्वविद्यालयों का काम इन संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है, न कि उनके शांतिपूर्ण इस्तेमाल को हतोत्साहित करना है.”

राहुल गांधी ने कहा था

इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के उस निर्देश पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें स्टूडेंट्स से जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन से दूर रहने को कहा गया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ”लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने पर छात्रों को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? याद रखिए, समय आने पर आपको ही इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा.”

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भड़के

इससे पहले कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को दिल्ली यूनिवर्सिटी के निर्देशों की आलोचना की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है, ”दिल्ली विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र और वर्तमान सांसद होने के नाते मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस भ्रामक और डराने वाले बयान की कड़ी निंदा करता हूं.”

”सुप्रीम कोर्ट के किस फ़ैसले में यह कहा गया है कि जंतर-मंतर पर होने वाले सभी प्रदर्शन और सभाएं पूरी तरह गैरकानूनी हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के इस बयान में ऐसा दावा किया है? अपने स्टूडेंट्स से झूठ बोलने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय को शर्म आनी चाहिए.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर