Airnow Desk : बॉलीवुड के महानायक और बॉलीवुड के ऐंगग्री मैन अभिताभ बच्चन को कौन नहीं जानता। जितनी अच्छी अभिनय से लोगों का मन मोहा, उसी तरह अपने सौम्य व्यवहार से लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की। अभिताभ बच्चन आज भले ही 83 साल के हो गए है लेकिन वो हर वर्ग के लोगों के बीच में मशहूर है। हर बच्चा, हर युवा, और हर बुजुर्ग उनके फिल्मों और प्यार भरे गानों से मंत्रमुग्ध है और यही रीज़न है की उनके हर जन्मदिन पर बॉलीवुड के स्टार्स के साथ फैंस भी उन्हें ढेरों बधाइयाँ देते है। 11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन महान कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे है। उन्होंने साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म “सात हिंदुस्तानी” से डेब्यू किया था, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। मगर उन्हें कामयाबी “आनंद”, फिर “नसीब” और “जंजीर” ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
Highlights:
अमिताभ की अदाकारी का जादू
वह भारतीय सिनेमा के सबसे महान और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी अदाकारी और आवाज का जादू लोगों के दिलों पर आज भी चलता है। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जैसे कि शोले, दीवार, अग्निपथ और कालिया। उनकी अदाकारी के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 14 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं । उनकी अदाकारी की खासियत यह है कि वह हर भूमिका में जान डाल देते हैं। अमिताभ बच्चन को उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। वह आज भी फिल्मों और टीवी शोज में सक्रिय हैं और लोगों का मनोरंजन करते हैं ।

खुद को दिया खास तोहफा
उनके फैंस ने उनके घर के बाहर इकट्ठा होकर उनके दीदार की इच्छा जताई। साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार ने खुद को करोड़ों का तोहफा दिया है. ‘शहंशाह’ एक्टर ने मुंबई के अलीबाग में 3 प्लॉट खरीदे हैं. तीनों प्लॉट में एक प्लॉट 96, 4,047 वर्ग फुट में फैला है और इसकी कीमत 2.78 करोड़ रुपये है. वहीं दूसरे प्लॉट की कीमत 1.92 करोड़ और तीसरे प्लॉट की कीमत 1.88 करोड़ रुपये है. बता दें अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में जिस जगह ये प्लॉट खरीदे हैं, वहां विराट कोहली ने भी प्लॉट खरीदे हुए हैं. वहीं बर्थडे पर एक्टर के घर ‘जलसा’ के बाहर रात से ही उनके फैंस की भीड़ लगी हुई है. अमिताभ बच्चन ने भी अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन ने कहा, “मैं अपने फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार और समर्थन दिया है। मैं आगे भी आपके लिए काम करता रहूंगा और आपको मनोरंजन करता रहूंगा”.
अमिताभ की LED जैकिट
अमिताभ बच्चन ने कई हिट गाने दिए और कई गाने ऐसे है जो आज भी लोग गुनगुनाते रहते है। उनकी सुपर हिट फिल्म “सारा जमाना हसीनों का दीवाना” जो 1981 में आई थी, उस फिल्म के प्रसिद्ध गाना ‘याराना’ का काफी सुपरहिट गाना था. इस गाने को उस दौर के दमदार सिंगर किशोर कुमार ने गाया था, म्यूजिक राजेश रोशन ने दिया था और बोल अंजान ने लिखे थे. ये गाना अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था, जिन्होंने स्टेज पर LED लाइट्स वाली चमकदार जैकेट पहनकर धमाल मचा दिया था. उस वक्त ऐसी जैकेट पहली बार किसी फिल्म में देखी गई थी. डिस्को बीट्स और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया.


