Monday, November 2, 2026

सीआईडी ने JPSC परीक्षा धांधली मामले में चार और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक नौ लोगों की हुई गिरफ़्तारी

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में कथित धांधली मामले में जांच एजेंसी सीआईडी ने कार्रवाई तेज करते हुए चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल जांच के बाद इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले इसी मामले में सीआईडी ने जेपीएससी के उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता, बीएसओ अभय कुमार तिवारी, टीडीपीएल निदेशक रामवीर सिंह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज चुकी है.

इसे भी पढ़ें : राहुल दुबे गैंग से तड़के मुठभेड़, गोली लगते ही ढेर हुई दहशत, राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर CID ने रांची पुलिस के सहयोग से JPSC कार्यालय समेत राज्य के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए CID थाने में केस भी दर्ज कर लिया गया है. CID ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के अलावा झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम-2023 के तहत भी मामला दर्ज किया है.

CID अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से जारी है. जांच के दौरान यदि नए साक्ष्य या अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि इस गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर