Saturday, July 25, 2026

पीएम मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने ये कहा

न्यूज डेस्क : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान मिला है. यह स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है, जो किसी भी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्र प्रमुख को दिया जाता है. पीएम मोदी को स्वीडन के ग्योथेनबर्ग शहर में रविवार को यह सम्मान दिया गया. यह प्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.

इसे भी पढ़ें : IPL 2026 में प्लेऑफ की जंग तेज, चेपॉक में आज दिख सकते हैं ‘थाला’ धोनी

पीएम मोदी के सम्मान के दौरान स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन समेत कई नेता मौजूद रहे. “रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार” की शुरुआत साल 1748 में हुई थी. इसका मक़सद स्वीडन या स्वीडन के हितों के लिए किए गए कामों को पहचान देना है. ख़ासकर सार्वजनिक गतिविधियों में योगदान और ज़िम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने वाले लोगों को यह सम्मान दिया जाता है.

संजय राउत बोले, ‘इस अवॉर्ड का क्या करना है’

स्वीडन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित करने पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी अवॉर्ड लेने में सेंचुरी पूरी करेंगे. जिस भी देश में जाते हैं, वहां का सबसे बड़ा अवॉर्ड उन्हें मिलता है…इस अवॉर्ड का क्या करना है? जबकि देशवासियों को महंगाई और बेरोज़गारी जैसा अवॉर्ड मिल रहा है.”

संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा की भी तीखी आलोचना करते हुए कहा, “वो हमें कह रहे हैं कि विदेश यात्रा पर मत जाओ और ख़ुद लगातार देशों का दौरा कर रहे हैं. अब पीएम 7 देशों के दौरे पर गए हैं.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर