Thursday, July 23, 2026

IPL 2026 में प्लेऑफ की जंग तेज, चेपॉक में आज दिख सकते हैं ‘थाला’ धोनी

न्यूज डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया. बेंगलुरु की यह लगातार तीसरी जीत रही, जबकि पंजाब शुरुआती 6 जीत के बाद लगातार छठी हार झेलकर बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है.

CSK को हर हाल में जीतना होगा

फिलहाल के बाकी 3 प्लेऑफ स्थानों के लिए 7 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. सिर्फ 8 लीग मैच बचे हैं और कई टीमों की उम्मीदें नेट रनरेट पर टिकी हुई हैं. गुजरात टाइटंस सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. अगर गुजरात अपना आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत लेती, तो वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

वहीं, आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. सीएसके के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, क्योंकि टीम को प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए हर हाल में जीतना होगा.

इसे भी पढ़े: सीएम योगी का सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त बयान, नहीं होगी अनुमति

थाला धोनी की आज मैदान पर वापसी

इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा एमएस धोनी को लेकर हो रही है. खबरें के अनुसार, थाला धोनी आज मैदान पर वापसी कर सकते हैं. चोट के कारण धोनी इस सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें चेपॉक में अभ्यास करते देखा गया था. उन्होंने स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के साथ लंबे समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया.

धोनी का आखिरी IPL मैच

फैंस उत्साहित हैं क्योंकि इसे धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन माना जा रहा है. साल 2021 में धोनी ने कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेलना चाहते हैं. ऐसे में आज का मैच उनके IPL करियर का भावुक विदाई मुकाबला भी हो सकता है.

इस बीच धोनी के पूर्व साथी रविचंद्रन अश्विन ने भी संकेत दिया हैं कि विकेटकीपर बल्लेबाज आखिरी 2-3 मैच खेल सकते हैं. हालांकि, धोनी या टीम प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल सभी फैंस की नजरें चेपॉक पर टिकी हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर