Saturday, July 25, 2026

NALCO में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, 10 जून तक ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवा नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड में करियर बना सकते है. जिसके लिए युवाओं को एक बेहतरीन मौका मिल रहा है. भारत सरकार के नवरत्न पीएसयू NALCO ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर कई वैकेंसियां निकाली है. जिसमें आवेदन करने का लास्ट डेट 10 जून 2026 तक है. ये भर्तियां मुख्य रूप से नालको के दामनजोड़ी स्थित माइंस और रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के लिए निकाली गई हैं.

जिनमें पदों के नाम और कुल पदों की संख्या

Supt JOT ऑपरेटर-55, Supt JOT फिटर-12, Supt JOT इलेक्ट्रिकल-35, Supt JOT लैबोरेट्री-06, Supt JOT इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक-10, ऑपरेटर HEMM ग्रेड-III-06, माइनिंग मेट ग्रेड-III-21, जूनियर फोरमैन – माइंस-08, जूनियर फोरमैन – इलेक्ट्रिकल-03, ऑपरेटर ग्रेड-III-54, टेक्नीशियन फिटर ग्रेड-III-13, टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल ग्रेड-III-35, टेक्नीशियन इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ग्रेड-III-10 है.

ऑनलाइन अप्लाई की प्रकिया

युवाओं को सबसे पहले नालको की ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाएं. जिसके बाद करियर सेक्शन में जाकर Recruitment of Non-Executive Personnel लिंक पर क्लिक करें. फिर अपना ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर नया रजिस्ट्रेशन करें औफ फिर फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी डिटेल्स को सही से भरें. जिसके बाद आपको अपना फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करना होगा. जिसके बाद अंतिम में ऑनलाइन फीस पेमेंट करें और फिर फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालवा लें.

इसे भी पढ़े: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर अचानक हुए आंधी व बारिश से एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, DGCA करेगा जांच

सैलरी समेत अन्य सुविधाएं

बता दें कि NALCO एक नवरत्न सरकारी कंपनी है, जिसकी सैलरी और अन्य भत्ते काफी शानदार हैं. सिलेक्ट कैंडिडेट्स को 2 अलग-अलग ग्रेड के तहत सैलरी दी जाएगी. T0 ग्रेड के पदों के लिए पे-स्केल 29,500-70,000 रुपये और वहीं S0 ग्रेड के लिए पे-स्केल 36,650-1,15,000 रुपये निर्धारित है. इसके अलावा बेसिक सैलरी के साथ DA, HRA और चिकित्सा सुविधाएं भी मिलती हैं.

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

ऑपरेटर और तकनीशियन के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास और संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर व्हीकल) में ITI और अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. वहीं कुछ पदों के लिए भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस भी मांगा गया है, माइनिंग मेट के लिए 10वीं पास के साथ DGMS द्वारा जारी वैलिड माइनिंग मेट सर्टिफिकेट होना चाहिए और जूनियर फोरमैन के लिए रिलेटेड इंजीनियरिंग ब्रांच में फुल-टाइम डिप्लोमा होना जरूरी है.

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 27-40 साल तक होनी चाहिए. वहीं आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर