Monday, November 2, 2026

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर अचानक हुए आंधी व बारिश से एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, DGCA करेगा जांच

न्यूज डेस्क: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार की शाम अचानक तेज आंधी और बारिश आई. जिस कारण से पार्किंग में खड़े एअर इंडिया के 3 विमान तूफानी हवा और स्टैंड के टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई. इस दौरान गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इन तीनों विमानों को फिलहाल उड़ान सेवा से हटाकर ग्राउंडेड किया गया है.

आंधी-तूफान से 3 विमान क्षतिग्रस्त 

जानकारी के अनुसार, ये घटना रविवार शाम करीब 4:40 बजे टर्मिनल-2 (T2) के पार्किंग में हुई. आंधी-तूफान को लेकर मौसम विभाग ने कोई पूर्व चेतावनी जारी नहीं की थी, जिस कारण से अचानक आई तूफानी हवाओं से हवाई अड्डे पर मौजूद ग्राउंड सपोर्ट उपकरण खुद ही खिसकने लगी और बेकाबू होकर उपकरण के पास ही पार्क की हुई एअर इंडिया के 3 नैरो-बॉडी विमानों से टकरा गई. वहीं बताया गया कि एक ट्रेस्टल को सुरक्षित तरीके से बांधा गया था, लेकिन हवा की तेज रफ्तार कारण वह भी अपनी जगह से खिसक गई.

इसे भी पढ़े: केरल में जंगली हाथी के हमले से मां की मौत, बेटा गंभीर; 10 दिनों में 4 मौत

DGCA के आदेश पर जांच

इस घटना को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अत्यंत गंभीरता से लिया और डीजीसीए ने जांच के आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल की जाएगा और जो भी पक्ष इस लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

घटना ने बढ़ाई चिंता

फिलहाल, तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम मौके का मुआयना कर रही है ताकि घटना का कारण स्पष्ट हो सके. तीनों क्षतिग्रस्त विमानों को निरीक्षण और मरम्मत के लिए खड़ा रखा गया है. एक विमान को ज्यादा नुकसान हुआ है, जिसकी मरम्मत के लिए कुछ दिन लग सकते हैं, जबकि अन्य 2 विमानों की जांच पूरी होने के बाद इसी सप्ताह उन्हें पुनः सेवा में शामिल किया जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर हवाई अड्डों पर खराब मौसम और ‘ग्राउंड हैंडलिंग’ प्रोटोकॉल को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं और सुरक्षा पर कई सवाल भी खड़े कर दी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर