Saturday, July 25, 2026

प्रधानमंत्री मोदी को स्वीडन के बाद अब मिला नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

न्यूज डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ़ मेरिट’ से सम्मानित किया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, यह नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और पीएम मोदी को यह सम्मान भारत-नॉर्वे संबंधों को मज़बूती देने में योगदान और नेतृत्व के लिए दिया गया. एजेंसी के मुताबिक़, यह प्रधानमंत्री मोदी का 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने ये कहा

पीएम मोदी को नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम ने यह सम्मान दिया. प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ़ मेरिट’ पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह सम्मान भारत के लोगों को समर्पित है और भारत और नॉर्वे के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को समर्पित एक पुरस्कार है. यह वैश्विक प्रगति के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से भी हुए सम्मानित

इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान मिला है. यह स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है, जो किसी भी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्र प्रमुख को दिया जाता है. पीएम मोदी को स्वीडन के ग्योथेनबर्ग शहर में रविवार को यह सम्मान दिया गया. यह प्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान था.

पीएम मोदी के सम्मान के दौरान स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन समेत कई नेता मौजूद रहे. “रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार” की शुरुआत साल 1748 में हुई थी. इसका मक़सद स्वीडन या स्वीडन के हितों के लिए किए गए कामों को पहचान देना है. ख़ासकर सार्वजनिक गतिविधियों में योगदान और ज़िम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने वाले लोगों को यह सम्मान दिया जाता है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर