नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है, जिसमें राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत दी गई थी. इससे सोनम रघुवंशी को फिलहाल राहत बरकरार रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मेघालय हनीमून हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी. कोर्ट ने अदालत ने सोनम रघुवंशी को फिलहाल जेल वापस भेजने से इनकार कर दिया.
Highlights:
इसे भी पढ़ें: लोक अदालत के फैसले के अनुपालन नहीं होने पर झारखंड हाईकोर्ट नाराज, सचिव को लगाई कड़ी फटकार
9 जुलाई को अगली सुनवाई
बता दें कि सोनम पर पिछले साल (12 मई 2025) शादी के बाद मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि चूंकि सोनम पहले ही जेल से रिहा हो चुकी हैं, इसलिए इस समय उनकी रिहाई में दखल देना उचित नहीं होगा. अब मामले में आगे की सुनवाई गुरुवार 9 जुलाई को होगी. तब तक सोनम शिलॉन्ग में जमानत पर ही रहेंगी.
सोनम पर लगे आरोप बेहद गंभीर
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सोनम पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी उनकी जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी थीं और यह मामला केवल गिरफ्तारी के दौरान हुई एक तकनीकी या क्लेरिकल गलती का नहीं है. मेघालय सरकार का तर्क है कि यदि सोनम बाहर रहीं तो उनके फरार होने का खतरा बना रहेगा.




