Thursday, October 29, 2026

एसीबी की ओर से जब्त आईफोन लौटाने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह

रांची : हजारीबाग में खासमहाल व वन भूमि घोटाला समेत कई मामलों में आरोपी नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह ने एसीबी की ओर से जब्त किए गए आईफोन को लौटने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल मिसलेनियस पिटीशन दाखिल की है, जिस पर झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई की, अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त मुकर्रर की है.

इसे भी पढ़ें : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाया सभी सुरक्षा गार्ड और कारकेड की गाड़ियां, डीजीपी को लिखा पत्र

इसके पूर्व अदालत में उनके मोबाइल नंबर एक्टिवेट करने का निर्देश जारी किया था. विनय कुमार सिंह पर हजारीबाग में 28 डिसमिल गैरमजरूआ खास जंगल-झाड़ की सरकारी और वन विभाग की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त करने और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से इसका गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराने का आरोप है इस आपराधिक साजिश में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे (जो हजारीबाग के तत्कालीन डीसी थे) को भी सह-आरोपी बनाया गया है.

SC से मिली है जमानत 

आपको बताते चले कि विनय कुमार सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज बनाने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है इस मामले (एसीबी हजारीबाग केस संख्या 11/2025) में सर्वोच्च न्यायालय ने मुख्य आरोपी विनय कुमार सिंह को बड़ी राहत देते हुए जमानत प्रदान कर दी है इसके अलावा विनय सिंह पर दो अन्य मामले भी दर्ज है एसीबी रांची में दर्ज केस संख्या 20/2025, जगन्नाथपुुर थाने में दर्ज कांड संख्या 458/2025 में भी वो आरोपी बनाए गए हैं हालांकि सभी मामलों में बीते 5 माह पहले उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है और वह जेल से बाहर हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर