Friday, October 30, 2026

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाया सभी सुरक्षा गार्ड और कारकेड की गाड़ियां, डीजीपी को लिखा पत्र

रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय के गंभीर नहीं होने को आधार बनाते हुए अपनी सुरक्षा में लगे सभी सुरक्षा गार्डों को वापस कर दिया है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने सुरक्षा गार्डों के साथ चलने वाले कारकेड की तीन बोलेरो गाड़ियां भी लौटा दी हैं।

इसे भी पढ़ें : सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

29 जून को डीजीपी को पत्र

मिली जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री ने पिछले महीने 29 जून को ही पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय के गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया था. पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को वित्त मंत्री ने अपने सुरक्षा गार्डों के आवागमन के लिए एक अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने की मांग की थी.

पुलिस मुख्यालय ने मांग ली एक गाड़ी

पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय की ओर से वित्त मंत्री की इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने और वित्त विभाग की ओर से पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित आईजी प्रोविजन के एक पत्र के हवाले से एक गाड़ी वापस मांगे जाने से नाराज होकर ही वित्त मंत्री ने अपनी सुरक्षा में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों व गाड़ियों को वापस कर दिया है.

राज्य की राजनीति में हलचल तेज

वित्त मंत्री के इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सरकार के भीतर कांग्रेस की स्थिति और सहयोगी दलों के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी राधाकृष्ण किशोर अपने कई बयानों और फैसलों को लेकर राजनीतिक सुर्खियों में रह चुके हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर