Friday, July 3, 2026

सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है, जिसमें राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत दी गई थी. इससे सोनम रघुवंशी को फिलहाल राहत बरकरार रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मेघालय हनीमून हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी. कोर्ट ने अदालत ने सोनम रघुवंशी को फिलहाल जेल वापस भेजने से इनकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें: लोक अदालत के फैसले के अनुपालन नहीं होने पर झारखंड हाईकोर्ट नाराज, सचिव को लगाई कड़ी फटकार

9 जुलाई को अगली सुनवाई

बता दें कि सोनम पर पिछले साल (12 मई 2025) शादी के बाद मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि चूंकि सोनम पहले ही जेल से रिहा हो चुकी हैं, इसलिए इस समय उनकी रिहाई में दखल देना उचित नहीं होगा. अब मामले में आगे की सुनवाई गुरुवार 9 जुलाई को होगी. तब तक सोनम शिलॉन्ग में जमानत पर ही रहेंगी.

सोनम पर लगे आरोप बेहद गंभीर

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सोनम पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी उनकी जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी थीं और यह मामला केवल गिरफ्तारी के दौरान हुई एक तकनीकी या क्लेरिकल गलती का नहीं है. मेघालय सरकार का तर्क है कि यदि सोनम बाहर रहीं तो उनके फरार होने का खतरा बना रहेगा.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर