Friday, July 3, 2026

बहुचर्चित वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू, 4800 श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहुंचा कश्मीर

न्यूज डेस्क : वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को शुरू हो गई. इस गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग के दर्शन होते हैं.  समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार श्रद्धालुओं का पहला जत्था बालटाल और नुनवान के दोनों बेस कैंप से रवाना होकर दक्षिण कश्मीर के हिमालय में समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ गया है. इससे पहले 4800 यात्रियों का पहला जत्था भारी सुरक्षा के बीच कश्मीर पहुंचा था.

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा को हैक करने वाले दोनों विवादास्पद ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाने का दिया आदेश

दोनों मार्गों से शुरू हुई यात्रा

अधिकारियों के अनुसार यात्रा शुक्रवार तड़के दोनों मार्गों से शुरू हुई. इनमें पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पुरुषों, महिलाओं और साधु-संतों सहित श्रद्धालुओं के जत्थे सुबह होते ही दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र स्थित बालटाल बेस कैंप से अपनी यात्रा पर रवाना हुए.

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के मौके पर सभी अमरनाथ यात्रियों के लिए पोस्ट लिखा, ” बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी श्री अमरनाथ यात्रा हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का शाश्वत अध्याय है। मेरी कामना है कि शिवभक्तों की यह यात्रा हर तरह से सुरक्षित और मंगलमय हो! इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए पांच संकल्पों से जुड़ा मेरा यह पत्र…

HMReHEkbcAEQXXc

HMReJhKa8AA0 zt

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर