Friday, July 3, 2026

जेपीएससी ने जारी किया प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, 3 जुलाई से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी https://www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कुल 2,204 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. उच्च न्यायालय के 30 जून के आदेश के आलोक में परिणाम आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : SIR से सम्बंधित मतदाताओं से प्राप्त प्रत्येक समस्याओं का ससमय समाधान कराएं पदाधिकारी : के. रवि कुमार

मुख्य परीक्षा के लिए 9 जुलाई तक आवेदन

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 3 जुलाई यानी आज शुक्रवार से मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई से 20 जुलाई तक होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी त्रुटि के सुधार का अधिकार उसके पास सुरक्षित रहेगा। मुख्य परीक्षा के संबंध में जारी नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 है.

ऐसे भरें मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म

  • सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं.
  • Online Application या Login सेक्शन में जाकर अपना Registration Number/User ID और Password दर्ज करें.
  • JPSC Combined Civil Services Mains Examination के लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी भरें, जैसे- पर्सनल डिटेल, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, परीक्षा केंद्र डालें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स (फोटो, साइन और अन्य सर्टिफिकेट) निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो).
  • सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें और Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आवेदन सफल होने के बाद Confirmation Page/Application Form डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए सेव कर लें.
spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर