Friday, July 3, 2026

जमशेदपुर बंद को लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, घर से निकलते ही हिरासत में लिए गए कई नेता

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा की ओर से शुक्रवार 3 जुलाई को बुलाए गए जमशेदपुर बंद का शहर भर में व्यापक असर देखने को मिला. सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद रहे. बंद के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा और कई इलाकों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इसे भी पढ़ें: जेपीएससी ने जारी किया प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, 3 जुलाई से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन

हिरासत में लिए गए भाजपा नेता

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में लगातार गश्त की जा रही है। इधर बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और विभिन्न इलाकों में सक्रिय दिखे। बंद के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने कई भाजपा नेताओं को उनके घरों से ही एहतियातन हिरासत में ले लिया।

जदयू विधायक सरयू राय की अपील

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को आयोजित जमशेदपुर बंद के दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय स्वयं सड़क पर उतरे। इस दौरान सरयू राय ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से बंद में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह आंदोलन न्याय और कानून-व्यवस्था के सवाल से जुड़ा है। उन्होंने आम नागरिकों से शांति बनाए रखते हुए बंद को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर बंद का समर्थन जुटाया।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर