Saturday, October 31, 2026

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने भेजा समन, 6 जुलाई को होगी पूछताछ

रांची : केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने झारखंड के पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को दोबारा समन जारी कर पूछताछ के लिए 6 जुलाई को जोनल कार्यालय बुलाया है. ईडी का यह दूसरा नोटिस है. इससे पहले भी एजेंसी ने रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन जारी कर सोमवार 29 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था, हालांकि दोनों पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हो पाए थे.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर बंद को लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, घर से निकलते ही हिरासत में लिए गए कई नेता

तीन सप्ताह का मांगा था समय

ईडी की ओर से दूसरा समन भेजे जाने से पहले रामेश्वर उरांव व रोहित उरांव ने पूछताछ के लिए उपस्थित होने को लेकर तीन सप्ताह का समय मांगा था. इस बीच एजेंसी ने दोनों को 6 जुलाई यानी सोमवार को जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है. उम्मीद की जा रही है कि इस पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं. पुख्ता जानकारी के मुताबिक 6 जुलाई को रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव एजेंसी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे.

बैंक खातों के माध्यम से लेनदेन

बताया जा रहा है कि झारखंड में कथित तौर पर हुए शराब घोटाला मामले में जांच के दौरान ED को इस बात के साक्ष्य मिले हैं कि रामेश्वर उरांव, उनके बेटे रोहित उरांव और चर्चित पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के बीच शराब के टेंडर को लेकर बड़े पैमाने पर रुपयों का लेन-देन हुआ था. पैसों का यह लेन-देन बैंक खातों के माध्यम से हुआ था.

ED को इन तमाम संदिग्ध लेन-देन की जानकारी तब मिली थी जब एजेंसी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में रोहित उरांव के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी. सर्च ऑपरेशन के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने के बाद इस पूरी कड़़ी का खुलासा हुआ है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर