रांची: झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय है जिससे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल बदला हुआ है. वहीं कई स्थानों में बारिश हुई. इसी बीच गढ़वा के धुरकी प्रखंड स्थित परासपानी कला गांव में शनिवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक क्रमु कुमार की मौत हो गई. रामगढ़ के गंडके पाहन टोला निवासी की 30 वर्षीय युवक राजू मुंडा और कुजू के मुरपा कठरा टोला निवासी 16 वर्षीय साहिल कुमार की भी मौत हो गई.
Highlights:
रांची में आज का तापमान
राज्य के कई इलाकों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई, जबकि एक स्थान पर भारी बारिश हुई. इनमें से सबसे अधिक वर्षा 70.3 मिमी सिमडेगा के थर्थाइटांगर में हुई और सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज हुई, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस लातेहार-AWS में रिकॉर्ड हुआ है.
रांची में आज यानी सोमवार का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं दिन के समय रांची का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो रात में 28.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
इसे भी पढ़े: नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ TMC नेता जहांगीर खान, फालता थाने में दर्ज हैं 7 FIR
रांची में 10-11 जून को बारिश
मौसम विज्ञान विभाग, झारखंड में आने वाले दिनों के लिए बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है. जिसे लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है. विभाग के अनुसार, राज्य में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक बना ट्रफ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. वहीं 9 जून को रांची, बोकारो, रामगढ़, गुमला और खूंटी सहित दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में मेघगर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती हैं. रांची में 10-11 जून को मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.


