Friday, July 24, 2026

नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ TMC नेता जहांगीर खान, फालता थाने में दर्ज हैं 7 FIR

न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह नेपाल भागने की कोशिश में था। गिरफ्तारी के बाद STF की टीम उसे कोलकाता लेकर आ रही है। दक्षिण 24 परगना जिले के फालता पुलिस स्टेशन में जहांगीर खान के खिलाफ कुल 7 FIR दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

समर्थकों पर महिलाओं को धमकी देने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जहांगीर खान के समर्थकों ने कुछ महिलाओं को गैंगरेप की धमकी दी थी। इस मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जहांगीर खान ने वर्ष 2026 का विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल की फालता सीट से लड़ा था। चुनाव के दौरान गड़बड़ियों और विवादों के कारण इस सीट पर दोबारा मतदान कराया गया था। हालांकि पुनर्मतदान से 48 घंटे पहले ही जहांगीर खान ने चुनाव मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अपना नाम वापस ले रहे हैं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर