Thursday, July 2, 2026

बोकारो में युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिसकर्मी ने पकड़ रखा, आरोपी करता रहा मारपीट

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र स्थित नया मोड़ पेट्रोल पंप के समीप बीते दिनों हुई कथित मारपीट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी में दिखाई दे रहा है, जो काले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक को पकड़कर खड़ा है। इसी दौरान सिविल ड्रेस (लाल टी-शर्ट) में मौजूद दूसरा युवक उसकी पिटाई करता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें : रांची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में टेंपो चालक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मारपीट का शिकार युवक हैसा बातु के पूर्व मुखिया का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं, आरोप है कि मारपीट में शामिल पुलिसकर्मी और लाल टी-शर्ट पहने युवक आपस में पिता-पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम किसी आपसी विवाद के बाद यह घटना हुई। घटना के बाद पीड़ित युवक ने सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर