Thursday, July 2, 2026

शिक्षा विभाग में 40 अफसरों का तबादला, सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा बने जैक सचिव, वसीम अहमद रांची के बने डीईओ

रांची: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार को कई जिलों के डीईओ और डीएसई समेत कुल 40 अधिकारियों का तबादला किया. इस संबंध में जारी विभागीय अधिसूचना के अनुसार सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा को झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक के नए सचिव बनाए गए हैं तो वहीं मो. वसीम अहमद को रांची का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है.

इसके अलावा मनोज कुमार को प्रशासी पदाधिकारी, झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् और आशीष कुमार पाण्डेय को प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में उप निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह निशु कुमारी को पूर्वी सिंहभूम, दीप्ति कुमारी को खूंटी, प्रिंस को पश्चिम सिंहभूम और कैलाश मिश्र को सरायकेला खरसावां का नया डीईओ बनाया गया है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर