Wednesday, July 1, 2026

7 फेरे व 3 महीने का रिश्ता और फिर दो कत्ल! इश्क में अंधी बहू ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, उजड़ गया पूरा परिवार

देवघर : सात फेरों के साथ जिस बहू ने नए घर में कदम रखा था, उसी पर कुछ ही महीनों बाद अपने ही परिवार की दो जिंदगियां खत्म करने का आरोप लगा है। देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर नावाडीह गांव में हुए सनसनीखेज ढंग से हुए इस दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि शबाना खातून ने अपने कथित प्रेमी ईरशाद अंसारी के साथ मिलकर अपनी सास और देवर की हत्या की पूरी पटकथा पहले ही लिख दी थी।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand SIR: CEO के. रवि कुमार ने जारी किए सख्त निर्देश, वोलेंटियर्स की तय हुई जिम्मेदारी; जाने SIR से जुड़ी सारी बातें…

पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 2026 में शबाना की शादी हुई थी, लेकिन विवाह के बाद भी उसका कथित प्रेम संबंध जारी रहा। जांच में सामने आया कि वारदात की रात प्रेमी ईरशाद मोबाइल फोन पर लगातार उससे संपर्क में था और एक-एक कदम पर निर्देश दे रहा था। आरोप है कि उसी योजना के तहत घर में सो रही सास और देवर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए। दोनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और घर कुछ ही मिनटों में खून से लाल हो गया।

वारदात के बाद आरोपियों ने कहानी को दूसरा मोड़ देने की कोशिश की, लेकिन तकनीक ने उनके सारे राज खोल दिए। मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, वैज्ञानिक साक्ष्य और फॉरेंसिक जांच ने हत्या की पूरी साजिश बेनकाब कर दी। पुलिस का कहना है कि यह कोई आवेश में उठाया गया कदम नहीं था, बल्कि पहले से रची गई सुनियोजित हत्या थी।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दिन-रात एक कर जांच की और महज 24 घंटे में पूरे मामले की परतें खोल दीं। पुलिस ने बहू और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और हथौड़ा बरामद किए गए हैं। खून से सने कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर