नई दिल्ली : भारत में व्हाट्सऐप पर ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर शुरू करने को लेकर सरकार ने मेटा को नोटिस जारी किया है. मेटा व्हाट्सऐप की मालिकाना कंपनी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सरकार ने मेटा को निर्देश दिया है कि वह ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर के बारे में तीन दिन के भीतर विस्तार से स्पष्टीकरण दे.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : रांची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में टेंपो चालक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका
भारत में लागू नहीं
सरकार ने मेटा को यह भी निर्देश दिया है कि इस मामले पर परामर्श प्रक्रिया पूरी होने तक ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर भारत में लागू न किया जाए. इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाट्सऐप ने घोषणा की थी कि वह सिलसिलेवार तरीके से ऐसा फ़ीचर शुरू करेगा,जिसके तहत यूजर अपनी पसंद का यूज़रनेम चुन सकेंगे. साथ ही किसी नए व्यक्ति से पहली बार संपर्क करते वक़्त अपना मोबाइल नंबर छिपा सकेंगे.
यूज़रनेम एक विशिष्ट पहचान
यूज़रनेम एक वैकल्पिक और विशिष्ट पहचान (यूनिक आइडेंटिफायर) होगा, जिसे यूजर अपने व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए चुन सकेंगे. दूसरे लोग इसी यूज़रनेम के जरिए उन्हें मैसेज भेज सकेंगे या कॉल कर सकेंगे,जबकि उनका मोबाइल नंबर प्राइवेट रहेगा.




