साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में बुधवार देर शाम आपसी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद के दौरान चली गोली से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।




