नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बीजेपी संसदीय दल ने प बंगाल में नए सीएम के चुनाव को लेकर पार्टी का ऑब्जर्वर बनाया है. बीजेपी महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी पत्र को बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है। जारी पत्र के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में प बंगाल के नए सीएम का चुनाव होगा। इस दौरान पार्टी ने उड़ीसा के सीएम मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक का दायित्व संभालेंगे।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को देंगे 612 करोड़ की सौगात, बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत का भी ऐलान
असम के लिए ये होंगे पर्यवेक्षक
इधर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा को भाजपा ने असम में विधायक दल की बैठक में नए सीएम के चयन के लिए ‘पर्यवेक्षक’ बनाया गया है, जबकि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस संबंध में भी बीजेपी संसदीय दल ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. दोनों ही राज्यों में बीजेपी को बंफर जीत मिली है, जिसके बाद इन राज्यों में नए सीएम के चयन की प्रक्रिया पार्टी ने शुरू की है।


