Saturday, July 25, 2026

केंद्र सरकार ने सीजेपी की मांगें मानी, जंतर मंतर आंदोलन खत्म करने का पार्टी ने किया ऐलान

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ समय बाद सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि के बीच शनिवार को एक और बैठक हुई. मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजेपी ने ऐलान किया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं और अब वो अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं. सीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग सुबह में मान ली गई है. अब अन्य मांगों को लेकर सरकार ने मंगलवार तक पूरे होने का भरोसा दिया है.

इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुई बैठक

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुई बैठक में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने किया, जबकि सीजेपी प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल हुए. कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन वापस लेने के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका से हाथ मिलाया.

प्रेस कांफ्रेंस में सीजेपी ने कहा

WhatsApp Image 2026 07 25 at 18.00.18

लगभग एक घंटे तक चली बैठक के बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रंका और सौरव दास ने कहा, “3 दौर की बातचीत के बाद जंतर-मंतर पर जारी हमारा प्रदर्शन जो कई दिनों से चल रहा था, उसकी तीन मुख्य मांगें थी.

पहली धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरा प्रदर्शन और धरना के दौरान जंतर मंतर समेत देश के सभी राज्यों में दर्ज एफआईआर वापस लिया जाए, इसके साथ ही प्रोटेस्टर्स या ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ भविष्य में कोई केस फाइल न किया जाए. हमारी तीसरी डिमांड थी कि NEET पेपर न होने के बाद जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया, उन्हें 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. यह सभी डिमांड मान ली गई है.”

वहीं सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “सरकार ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह दर्ज सभी FIR की कॉपी शेयर करेगी, हमारी पिछली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 15 से 20 FIR दर्ज की गई थीं. हमें वे कॉपी किसी भी हाल में तीन से चार दिनों में मिल जाएंगी. सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि जल्द ही FIR वापस ले ली जाएंगी. यह समझते हुए हमने सरकार के साथ एक ड्राफ्ट शेयर किया है जो एक लिखित गारंटी है. सरकार ने कहा है कि वह इसे मंगलवार तक हमारे साथ शेयर करेगी. हमें उम्मीद है कि मंगलवार तक हमें इन FIR और भविष्य की किसी भी कार्रवाई के बारे में सरकार की गारंटी मिल जाएगी.”

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा

वहीं प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “आज हमारी लंबी बातचीत हुई. वे एक लिखा हुआ ड्राफ्ट लाए थे, जिसमें उन्होंने आंदोलन में चल रहे केस के बारे में 4 पॉइंट्स रखे थे. इसके साथ ही, हमने बाकी 2 मांगों पर भी बात की: कोई बदले की कार्रवाई न की जाए, मुआवजा दिया जाए और उनके 5 पॉइंट वाले चार्टर पर विचार किया जाए. हम उन्हें FIR की कॉपी देंगे और कोई कार्रवाई नहीं होगी. दूसरी बात जो कही गई है, वह यह है कि मुआवजे के बारे में, सरकार ने साफ कहा है कि हमें भी सहानुभूति है. हम सभी ने कहा है कि नियम और कानून के हिसाब से मुआवजा होगा, जो भी ज़्यादा से ज़्यादा हो सकेगा, उन्हें दिया जाएगा.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर