Thursday, October 29, 2026

छात्र आंदोलन पर बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत – नई पीढ़ी सवाल पूछती है, अभिजीत दीपके को हुआ टायफाइड

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि नई पीढ़ी सवाल पूछती है, उसे तर्क बताना पड़ता है. दिल्ली में आयोजित ‘विश्व मंगल्य सभा’ कार्यक्रम में शुक्रवार को मोहन भागवत ने कहा, “हम जब छोटे थे, तब माता-पिता जो कहते थे, उस पर कोई बहस नहीं करते थे. चुप यानी चुप. लेकिन अब ऐसा नहीं है, नई पीढ़ी सवाल पूछती है, उसे तर्क बताना पड़ता है.”

इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, “करोड़ों युवाओं की जीत”, कांग्रेस ने ये कहा

उन्होंने कहा, आज की पीढ़ी को अधिक अपनापन देने की ज़रूरत है. उनके साथ समय बिताना होगा. उनसे बात करनी होगी. आजकल परिवारों के अंदर बातचीत बंद हो रही है. सब लोग मोबाइल में व्यस्त रहते हैं. युवाओं पर मोहन भागवत का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दिल्ली स्थित जंतर-मंतर और देश के कई इलाक़ों में छात्र और युवा प्रदर्शन कर रहे हैं.

अभिजीत दीपके को टायफ़ायड हुआ

इधर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया है कि उन्हें टायफ़ायड हुआ है. अभिजीत दीपके ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो जारी किया. अभिजीत दीपके ने कहा, “जैसा कि आप सब जानते हैं कि कुछ दिनों से मेरी तबीयत ख़राब थी, ब्लड रिपोर्ट्स में मुझे पता लगा कि मुझे टायफ़ायड हुआ है. मेरा इलाज चल रहा है.”

दीपके ने कहा, “मैं उन सभी कॉकरोच का धन्यवाद देना चाहूंगा जो पूरे देश में शांतिपूर्ण तरीक़े से प्रदर्शन कर रहे हैं. आप सभी को बधाई, आपने इस आंदोलन को सक्सेसफ़ुल बना दिया है.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि हम इसी शांतिपूर्ण तरीक़े से प्रदर्शन करेंगे धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा ज़रूर होगा.” वहीं, सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को ‘नॉन-नेगोशिएबल’ बताया. यह बयान सीजेपी ने सरकार से तीसरे दौर की बातचीत से ठीक पहले दिया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर