Saturday, June 20, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को देंगे 612 करोड़ की सौगात, बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत का भी ऐलान

न्यूड डेस्क: यूपी के सीएम योगी आज गोरखपुर के माधव नगर वार्ड के जंगल बेनी माधव मोहल्ले में 5.3 करोड़ द्वारा बने कल्याण मंडपम और तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉजी पर निर्मित टूलेन ब्रिज का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही वो एकीकृत मंडलीय कार्यालय, कुश्मी अपार्टमेंट और गोरखपुर सोनौली मार्ग पर बनने वाले प्रवेश द्वार के निर्माण का शिलान्यास करेंगे. मंगलवार यानी आज मुख्यमंत्री 71 विकास परियोजनाओं का सौगात करेंगे. वहीं शहर का छठवां क्रियाशील कल्याण मंडपम होगा. बिजली बिल को लेकर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी.

किस्तों में भी बिल का भुगतान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और उनकी समस्याओं पर तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया है. वहीं सभी प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड स्मार्ट मीटर के रुप में कार्य करेंगे. सोमवार को एक आधिकारिक जानकारी दी गई कि पहले की तरह ही बिजली बिल जमा करने की तिथि बिल में ही दी रहेंगी और उपभोक्ताओं को अपना बकाया भुगतान 10 किस्तों में जमा करने की बड़ी राहत दी गई. मंत्री ए.के. शर्मा ने ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.

इसे भी पढ़े: रांची समेत कई जिलों में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट

बिजली बिल से मिलेगी राहत

हर महीने के 10 तारीख को लोगों तक बिजली बिल पहुंचेगा और बिल जमा करने के लिए 25 तारीख तक का समय होगा. इस बीच अगर किसी का बिल बकाया रहा तो बिजली नहीं कटेगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी. वहीं लोग बकाया बिलों का भुगतान किस्तों में भी कर सकते है. इसके साथ ही अब सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी पड़ेगी. जिसे भी किस्त में जमा करने की व्यवस्था की गई है.

जिन भी उपभोक्ताओं का समय पर बिल नहीं मिलेगा वे वितरण कंपनियों के नंबर पर कनेक्शन नंबर बताकर बिल प्राप्त कर सकेंगे. जिसके लिए फोन नंबर भी जारी किया गया है और टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कर भी बिल प्राप्त कर सकते है. इसके साथ ही बिल संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए खंड और उपखंड स्तर पर कैंप लगाया जाएगा.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर