मुंबई: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी बेबाकी और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनकी फिल्में अक्सर विवादों में भी घिर जाती हैं। इस बार उनकी फिल्म ‘सतलुज’ चर्चा का कारण बनी है।
Highlights:
रिलीज के महज 2 दिन बाद ही इस फिल्म को ZEE5 से हटा दिया गया है। इस पर दिलजीत का जो जवाब आया है, वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पंजाब “95” से ‘सतलुज’ तक का सफर
दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ काफी समय से अटकी हुई थी। पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था। थिएटर में रिलीज करने पर सेंसर बोर्ड यानी CBFC ने कई कट्स मांगे थे। इस वजह से फिल्म सालों तक सर्टिफिकेशन के लिए फंसी रही।
आखिरकार 3 जुलाई को बिना किसी बड़े प्रचार के इसे ZEE5 पर सीधे रिलीज किया गया। टाइटल भी बदलकर ‘सतलुज’ कर दिया गया था।
ZEE5 से अचानक क्यों हटी फिल्म?
चुपचाप रिलीज होने के बाद फैंस ने फिल्म देखनी शुरू की ही थी कि उसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। इस अचानक फैसले से फैंस हैरान हैं।
ZEE5 की तरफ से कहा गया है कि वो कानूनी प्रक्रिया अपनाकर फिल्म को दोबारा स्ट्रीम करने की परमिशन लेंगे।
दिलजीत का वायरल रिएक्शन: ‘अब टेंशन फ्री हूं’
फिल्म हटने की खबर पर दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो सामने आया है। उसमें वो काफी रिलैक्स नजर आ रहे हैं।
दिलजीत ने कहा, “अब कोई टेंशन नहीं है। हटा दी तो हटा दी, क्योंकि लोग इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर चुके हैं। मुझे पहले से ही इसकी चिंता थी, लेकिन अब मैं बिल्कुल टेंशन फ्री हूं।”
इसे भी पढ़ें : पिता के शादी में शामिल हुए बेटे ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें: Kids Healthy Diet: 5 से 12 साल के बच्चों की ग्रोथ के लिए आज से शुरू कराएं ये 5 सुपरफूड्स




