रांची : झारखंड के पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह को झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकार (JHARERA) का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं रिटायर्ड जज नलिन कुमार को सदस्य बनाया गया है. इस संबंध में सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया है.
इसे भी पढ़ें: टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर में सभी आवश्यक सुविधाओं का होगा आधुनिकीकरण, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए निर्देश
यह महत्वपूर्ण नियुक्तियां केंद्रीय अधिनियम ‘भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016′ की धारा-20 एवं धारा-22 में निहित प्रावधानों के आलोक में की गई हैं. इसके अतिरिक्त झारखंड भू-संपदा (विनियमन और विकास) नियमावली, 2017’ के नियम-19 के तहत गठित उच्च स्तरीय चयन समिति से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर राज्य सरकार ने इन नामों को मंजूरी दी है.




