अयोध्या: श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने एक पत्र जारी किया है. इस पत्र में लिखा है कि राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से वह बहुत आहत हैं, लेकिन उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उनका पूरा भरोसा है. इस मामले पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए. अब तक इस मामले में आठ लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. जबकि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा इस्तीफ़ा दे चुके हैं.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग वन भूमि घोटाले की नहीं होगी CBI जांच, झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज़ की जनहित याचिका
पत्र में महंत नृत्य गोपालदास ने लिखा
उन्होंने लिखा है, ”इस मामले में दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. ये करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है और मेरा निवेदन है कि इसमें किसी भी व्यक्ति को अपने निजी लाभ के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए.” ये पत्र ऐसे समय में जारी हुआ है जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़ी जांच को लेकर दोपहर तीन बजे राम जन्मभूमि ट्रस्ट की अयोध्या में बैठक होने वाली है.
लोगों की आस्था से खिलवाड़’- कीर्ति आज़ाद
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आज़ाद ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “राम के नाम पर राम मंदिर में खुली लूट मची हुई है. ‘एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एक किलो सोने से बनी रामायण दान की थी, लेकिन उन्हें उसकी रसीद तक नहीं दी गई. सिंधी समाज की ओर से दान की गई 200 किलो चांदी की ईंटों का क्या हुआ? आज तक उनकी भी कोई रसीद नहीं दी गई. आरोपियों को सीधे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जेल के अंदर उन्हें यह सिखाया गया कि क्या कहना है और क्या नहीं कहना है. यह राष्ट्रीय महत्व का मामला है. वहां जिस तरह की लूट हुई है, वह बेहद शर्मनाक है.”




