Wednesday, October 28, 2026

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की खाली तीन सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव, टीएमसी सांसदों ने दिया था इस्तीफ़ा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव 24 जुलाई को होंगे. निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इसकी घोषणा की. ये सीटें तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों के इस्तीफ़े के बाद खाली हुई थीं. जिन तीन तृणमूल कांग्रेस राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफ़ा दिया है, वे हैं सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक.

इसे भी पढ़ें: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने अयोध्या में बैठक से पहले जारी किया पत्र, क्यों हो रही चर्चा ?

इन तीनों ने जून में अलग-अलग तारीखों पर इस्तीफ़ा दिया था. विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे. निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के अनुसार, मतदान के बाद 24 जुलाई की शाम को मतगणना की जाएगी. 7 जुलाई मंगलवार को इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होगा और 14 जुलाई तक नामांकन हो सकेगा. नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई (बुधवार) को होगी। 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे.

चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प बंगाल की जिन तीन सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है उनमें एक सीट सुखेंदु शेखर राय की है। जिन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर अपना इस्तीफा दिया। 8 जून से ये सीट खाली है। इनका कार्यकाल 18 अगस्त 2029 तक था। इसी तरह दूसरी सांसद सुष्मिता देव हैं, जिन्होंने 10 जून को राज्यसभा से इस्तीफा दिया। इनका कार्यक्रम 2 अप्रैल 2030 तक था। वहीं प्रकाश चिक बराइक ने 11 जून को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल 18 अगस्त 2029 तक था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर