Monday, July 6, 2026

UPSC Prelims 2026: SC-ST अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार देगी 1.5 लाख, आवेदन की Last Date…..

रांची: UPSC क्रैक करके IAS-IPS बनने का सपना देख रहे झारखंड के SC और ST छात्रों के लिए अच्छी खबर है। हेमंत सरकार ने इन होनहार अभ्यर्थियों की मदद के लिए बड़ा फैसला लिया है।

अब जो छात्र UPSC Civil Services Prelims 2026 पास कर लेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी के लिए सरकार सीधे 1.50 लाख रुपये देगी।

इसे भी पढ़ें: Kids Healthy Diet: 5 से 12 साल के बच्चों की ग्रोथ के लिए आज से शुरू कराएं ये 5 सुपरफूड्स

योजना में हुए 2 बड़े बदलाव

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना’ के नियमों को इस बार आसान किया गया है।

  1. राशि बढ़ी: पहले मिलने वाले 1 लाख रुपये को बढ़ाकर अब 1.5 लाख रुपये कर दिया गया है।
  2. आय सीमा बढ़ी: पहले परिवार की सालाना आय 2.5 लाख तक थी। अब इसे बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को फायदा मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन? 

– निवासी: आवेदक झारखंड का मूल या स्थायी निवासी होना चाहिए।

– योग्यता: UPSC Prelims 2026 में पास होना जरूरी है।

– आय: परिवार की कुल सालाना आय 8 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

– एक बार का लाभ: ये मदद जीवन में सिर्फ एक ही बार मिलेगी।

– नियम:अगर कोई छात्र केंद्र या राज्य की किसी दूसरी ऐसी ही योजना का पैसा ले रहा है, तो वो इसके लिए योग्य नहीं होगा।

जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

आवेदन के साथ ये सभी दस्तावेज ऑनलाइन वाले यानी डिजिटल फॉर्म में लगाने होंगे:

– डोमिसाइल सर्टिफिकेट

– जाति प्रमाण पत्र

– आय प्रमाण पत्र

– 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के मार्कशीट

– UPSC Prelims 2026 का एडमिट कार्ड

– Prelims का रिजल्ट/स्कोरकार्ड

कैसे करें आवेदन?

Last Date 31 जुलाई 2026, आवेदन ऑफलाइन ही होगा।

Step 1: कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

Step 2: फॉर्म भरकर सभी दस्तावेजों की कॉपी लगाएं।

Step 3: भरा हुआ फॉर्म आप 2 तरीके से जमा कर सकते हैं:

– खुद जाकर: आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय, रांची में जमा करें।

– डाक से: स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से उसी पते पर भेजें।

आखिरी तारीख: 31 जुलाई 2026, शाम 6:00 बजे तक।

इसे भी देखें:

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर