मुंबई: 14 अप्रैल 2024 की वो रात बॉलीवुड नहीं भूला। मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के घर ‘Galaxy Apartments’ पर बाइक सवार दो हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी और भाग गए थे।
Highlights:
जांच में सामने आया था कि इस हमले के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का हाथ है। अब करीब 2 साल बाद अनमोल ने खुद को कानून के हवाले करने की बात कही है।
अनमोल ने मांगा सरेंडर
Indian Express की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनमोल बिश्नोई ने मुंबई की MCOCA कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए याचिका दाखिल की है। गौरतलब है कि अनमोल को नवंबर 2025 में अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया था।
भारत आते ही NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। वो सलमान खान के घर फायरिंग समेत कई गंभीर केसों में वांछित था। अब उसने कोर्ट से कहा है कि वो इस मामले में निष्पक्ष सुनवाई चाहता है, इसलिए सरेंडर कर रहा है।
क्या हुआ था 14 अप्रैल को?
इस फायरिंग केस में पुलिस ने विकी कुमार गुप्ता और सागर पाल नाम के दो शूटरों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि ये दोनों ही बाइक पर आए थे और सलमान के घर पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, हमले से पहले अनमोल बिश्नोई की विकी गुप्ता से Signal App पर बात हुई थी। चार्जशीट में इन चैट की रिकॉर्डिंग भी लगाई गई है।
आरोप है कि अनमोल ने विकी को इंस्ट्रक्शन दिए थे कि “हेलमेट मत पहनना और सिगरेट पीते हुए फायरिंग करना, ताकि ये दिखे कि हमलावरों को कोई डर नहीं है।”
केस कहां तक पहुंचा?
इस मामले में ट्रायल अप्रैल 2026 में शुरू हो चुका है। कोर्ट में अब तक सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड और घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान का बयान बतौर गवाह दर्ज किया जा चुका है।
अब देखना होगा कि कोर्ट अनमोल बिश्नोई की सरेंडर अर्जी पर क्या फैसला सुनाती है।
इसे भी देखें:
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन, कहा – ‘संकट के समय भारत ने लिए सही फैसले’




