मुंबई : महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन भी भारी बारिश जारी है. मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों को मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं.भारत मौसम विभाग ने रविवार (5 जुलाई) को मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की संभावना जताई है. यह अलर्ट 6 जुलाई तक के लिए जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने मुंबई के अलावा रायगढ़, नासिक, पालघर, ठाणे, पुणे, सतारा और रत्नागिरी ज़िलों में बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में उन क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी, जहां आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. उन्होंने मुंबई, ठाणे, पालघर और पनवेल के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया.
इसे भी पढ़ें: प्रसिद्ध पंडवानी गायिका व पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का 72 वर्ष की आयु में रायपुर AIIMS में हुआ निधन
पिछले 24 घंटों में मुंबई और घाटमाथा क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई है. कोलाबा में 265.6 मिमी और सांता क्रूज़ में 227.7 मिमी बारिश दर्ज की गई. रायगढ़ ज़िले के माथेरान में 408 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि भीरा में 386 मिलीमीटर हुई. वहीं सांगली ज़िले के डोंगरवाडी में 398 मिलीमीटर बारिश हुई. ये आंकड़े चार जुलाई सुबह आठ बजे से पांच जुलाई सुबह 8.30 तक के हैं.
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर:
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी): 1916
पालघर: 02525-297474 / +91 82379 78873
ठाणे नगर निगम: 022-25364779 / 022-25301740 / +91 93723 38827
ठाणे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ: 1800-222-108 / 8657887101
पनवेल नगर निगम: 022-27458040 / 41 / 42




