Thursday, October 29, 2026

RSSB CET 2026: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए अब ऐसे कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

न्यूज़ डेस्क : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (ग्रेजुएट लेवल) एग्जामिनेशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी युवा सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से SSO पोर्टल http://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त निर्धारित है।

इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम को लेकर केंद्र सरकार ने मेटा को भेजा नोटिस, पेड विज्ञापनों में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा है मामला

परीक्षा में शामिल होने की शर्त

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी। सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे एप्लीकेशन फॉर्म स्वयं की SSO ID से भरें। किसी अन्य की आईडी से भरा गया फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।

परीक्षा में शामिल होने का शुल्क

इस भर्ती में फॉर्म भरने के साथ सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा वहीं राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग को फीस के रूप में 400 रुपये जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

परीक्षा का आयोजन

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट एग्जाम का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर