Friday, October 30, 2026

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में 125वें स्थान पर पहुंचा भारत, टॉप 10 में ये देश शामिल

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत 125वें स्थान पर आ गया है. पिछल साल 124वें स्थान पर था. ग्लोबल सिटीजन सॉल्यूशंस की ओर से जारी इस रिपोर्ट में कुल 197 देशों की रैंकिंग तय की गई हैं.

भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग नामीबिया से नीचे और फिलीपींस, मोरक्को और उज्बेकिस्तान जैसे देशों के पीछे है, जबकि यह अजरबैजान और किर्गिस्तान से आगे है। भारतीय पासपोर्ट धारक भूटान, नेपाल, जमैका, मकाऊ, फिलिस्तीन, ट्यूनीशिया, अंगोला और बारबाडोस जैसी जगहों पर बिना वीजा के या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं.

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्ट सिर्फ वीजा फ्री यात्रा ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में रहने. काम करने और निवेश करने और ईज ऑफ डूइंग को भी ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है.

टाप 10 में कौन से देश शामिल?

बता दें कि ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की टॉप 10 में ज्यादातर यूरोपीय देश शामिल हैं, जो ग्लोबल ट्रैवल मोबिलिटी में इस महाद्वीप की मजबूत स्थिति को दिखाता है.खास बात यह है कि अमेरिका और फ्रांस दोनों 11वें स्थान पर हैं और टॉप 10 में जगह बनाने से बस थोड़ा ही चूक गए, जबकि कनाडा 13वें स्थान पर है। इससे दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट के मामले में यूरोप स्पष्ट रूप से सबसे आगे है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर