Sunday, July 5, 2026

इंस्टाग्राम को लेकर केंद्र सरकार ने मेटा को भेजा नोटिस, पेड विज्ञापनों में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट को लेकर मेटा को सख्त नोटिस जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्टाग्राम को ऐसे सभी विज्ञापनों और कंटेंट को हटाने का आदेश दिया है जो CSEAM को बढ़ावा देते हैं या उन तक पहुंच आसान बनाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब मांगा है।

इसे भी पढ़ें : मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में पांचवें दिन भी भारी बारिश जारी, मौसम विभाग ने इन ज़िलों में जारी किया रेड अलर्ट

रीच और ब्रांड प्रमोशन

भारत समेत दुनियाभर में इंस्टाग्राम का बड़ा यूजरबेस है. युवाओं में इंस्टाग्राम काफी पसंद किया जाता है और इसके रील्स फीचर की मदद से कई लोग घंटों तक का समय बिताते हैं. ऐसे में कंपनियां बेहतर रीच और ब्रांड प्रमोशन के लिए इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देते हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इंस्टाग्राम को ऐसे सभी विज्ञापनों और कंटेंट को तुरंत हटाने/बंद करने का निर्देश दिया है, जो CSEAM तक पहुंच को बढ़ावा देते हैं और उसको आसान बना रहे हैं.

यूजरनेम फीचर विवाद

मेटा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. कुछ दिन पर मेटा को वॉट्सऐप पर यूजरनेम फीचर को लेकर भी नोटिस जारी किया था और मेटा से जवाब से मांगा था. कंपनी ने वॉट्सऐप पर यूजरनेम रिजर्वेशन के लिए भारत में इसको बतौर टेस्टिंग जारी किया था.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर