Thursday, October 8, 2026

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने जताया दुःख, कहा- ‘शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन में दिया पल-पल साथ’

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरू स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए शिबू सोरेन के संघर्ष भरे जीवन में रूपी सोरेन के योगदान को याद किया।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन की मां के निधन पर राजद ने जताया शोक, पार्टी के सभी कार्यक्रमों को किया रद्द

एक्स पर लिखा भावुक संदेश

राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “दिशोम गुरु और महान आदिवासी नेता दिवंगत श्री शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पूज्य माता जी श्रीमती रूपी सोरेन के निधन की दुःखद सूचना मिली।”

दिवंगत रूपी सोरेन के योगदान का उल्लेख करते हुए परिमल नथवानी ने आगे लिखा, “दिवंगत रूपी जी ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्ष भरे जीवन में पल-पल साथ दिया और उनके इस अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

सोरेन परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने आगे लिखा, “इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं पूरे सोरेन परिवार के साथ हैं। भगवान द्वारकाधीश से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुखद घड़ी में शक्ति प्रदान करें।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर