Thursday, October 8, 2026

Hanuman Ansh ने 62वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, Drishyam 3 की रिलीज के बाद भी नहीं थमी कमाई

Entertainment Desk: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म Hanuman Ansh को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 62 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने अपनी धीमी शुरुआत के बाद ऐसा सफर तय किया है कि अब इसकी कमाई लगातार चर्चा में है. खास बात यह है कि इतने लंबे समय बाद भी फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं. फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आई थी. शुरुआत के करीब 15 दिन इसकी कमाई ज्यादा खास नहीं रही. इसके बाद धीरे-धीरे लोगों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ी और टिकट खिड़की पर इसका असर भी दिखने लगा.

इसे भी पढ़े: Ramayana की रिलीज से पहले नमित मल्होत्रा के ऑफिस पर IT रेड, विदेशी लेन-देन से जुड़ा मामला

62वें दिन भी हुई लाखों में कमाई

Hanuman Ansh ने 61वें दिन करीब 1 करोड़ रुपये कमाए थे. अब 62वें दिन यानी 9वें बुधवार को फिल्म ने करीब 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन करीब 328 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. दो महीने से ज्यादा समय के बाद भी फिल्म का इस तरह कमाई करना अपने आप में खास है.

Drishyam 3 के सामने भी टिकी फिल्म

इस बीच अजय देवगन की Drishyam 3 भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. नई फिल्म होने की वजह से इसका असर बाकी फिल्मों की कमाई पर पड़ना आम बात है. लेकिन Hanuman Ansh अब भी अपनी जगह बनाए हुए है. Drishyam 3 ने बुधवार को करीब 13 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई करीब 230 करोड़ रुपये पहुंच गई है. मंगलवार को इसका कलेक्शन 19 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा था.

सिर्फ 2 करोड़ में बनी फिल्म

Hanuman Ansh का बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म नीम करोली बाबा की जिंदगी और उनसे जुड़ी मान्यताओं पर आधारित है. इसकी कहानी धार्मिक और आध्यात्मिक विषय में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों को खास तौर पर पसंद आ रही है. कम बजट में बनी इस फिल्म का करीब 328 करोड़ रुपये तक पहुंचना मेकर्स के लिए बड़ी कामयाबी है. फिल्म ने रिलीज के बाद धीरे-धीरे अपना दर्शक वर्ग तैयार किया और इसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला.

OTT रिलीज पर अभी सस्पेंस

अब फिल्म के OTT रिलीज की बारी है. हालांकि, अभी तक इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर कोई पक्की तारीख सामने नहीं आई है. फिलहाल Hanuman Ansh सिनेमाघरों में चल रही है और 62वें दिन तक इसकी कमाई बनी हुई है. अब देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितना और कारोबार करती है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर