रांची: सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन पर प्रदेश राजद की ओर से शोक संवेदना व्यक्त किया गया है। इस दुखद समाचार पर पार्टी के अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान विधायक नरेश सिंह पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोक्ता पूर्व विधायक गौतम सागर राणा सहित तमाम पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है !
इसे भी पढ़ें : मां के निधन पर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन, लिखा- ‘आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गईं’
इधर रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन के बाद राजद का मशाल जुलूस एवं जिलों के प्रखंड स्तरीय सभी कार्यकम अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। इस संबंध में प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत काफी दिनों से गंभीर बनी हुई , जिस कारण आज उन्होंने अंतिम सांस लिया !
विदित है कि SIR, MMDR और OBC कॉलम हटाने को लेकर कल प्रदेश राजद की ओर घोषित सभी 24 जिलों में प्रखंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम निर्धारित था, तथा रांची जिला राजद द्वारा जनजागरण अभियान के तहत मशाल जुलूस व पदमार्च कार्यक्रम आयोजित की गई थी !


