Thursday, October 8, 2026

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने मास्टरमाइंड अभय तिवारी के साले के घर चिपकाया नोटिस

रांची: (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षा में हुई बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली के मामले में सीआईडी की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में बुधवार को सीआईडी की टीम ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित हथबोर गांव में बड़ी कार्रवाई की. यह गांव मामले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी का ससुराल है. सीआईडी थाना रांची में दर्ज कांड संख्या 16/26 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अप्राथमिकी अभियुक्त सौरव कुमार उर्फ सौरव पांडेय के घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ इस्तेहार चिपकाया. सौरव कुमार मास्टरमाइंड अभय तिवारी का साला और विकास पांडेय का पुत्र है.

इसे भी पढ़ें : मानेसर के ICN इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से व्हाट्सऐप पर लीक हुआ JSSC-CGL का पेपर, खुलासा में और भी बहुत कुछ

रांची से आई सीआईडी की विशेष टीम ने बेंगाबाद थाना पुलिस के सहयोग से हथबोर गांव पहुंचकर सौरव कुमार के मकान के मुख्य द्वार पर कानूनी प्रक्रिया के तहत इस्तेहार चस्पा किया. पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द अदालत या जांच अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण करने की सख्त चेतावनी दी है. आत्मसमर्पण न करने की स्थिति में सीआईडी आगे कुर्की-जब्ती की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगी.

उल्लेखनीय है कि इस हाई-प्रोफाइल परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी पहले भी मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुर विकास पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है. हालांकि, पूछताछ के बाद उस समय उन्हें छोड़ दिया गया था. अब उनके बेटे सौरव पांडेय का नाम भी इस गड़बड़ी के तारों से जुड़ने के बाद पुलिस की दबिश और बढ़ गई है.

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और गड़बड़ी के इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी सीआईडी टीम लगातार फर्जीवाड़े में शामिल मुख्य आरोपियों और उनके करीबियों पर शिकंजा कस रही है. हथबोर गांव में हुई इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप का माहौल है और मामले में कई अन्य सफेदपोशों तथा बिचौलियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर