रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और दुमका के विधायक बसंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, बसंत सोरेन खराब स्वास्थ्य कारणों से वर्तमान में सिंगापुर में भर्ती हैं और वहां उनका इलाज चल रहा है. इस दुखद खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पूरा परिवार इस वक्त रांची के मोराबादी स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर मौजूद है.
इसे भी पढ़ें : JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने मास्टरमाइंड अभय तिवारी के साले के घर चिपकाया नोटिस
परिवार और शुभचिंतक इस कठिन समय में एक-दूसरे को संबल देने के लिए एकत्र हुए हैं. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा. गुरुवार की सुबह नौ बजे मोराबादी स्थित गुरुजी के आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी और पार्थिव शरीर को रामगढ़ जिले में स्थित उनके पैतृक गांव नेमारा ले जाया जाएगा, जहां परंपरा और रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा.


