Thursday, October 8, 2026

दिल्ली में SIR को लेकर चुनाव आयोग ने कहा – कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर नहीं रहेगा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को प्रेस रिलीज़ जारी कर स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोई भी इलिजिबल वोटर लिस्ट से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है. इस संबंध में मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली के सीमापुरी हादसे के मलबे में छह से सात लोगों के दबे होने की आशंका, स्थानीय विधायक ने क्या कहा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दिल्ली और चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि हर इलिजिबल वोटर्स का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और कोई अपात्र नाम सूची में न रहे. युवा वोटर्स के रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए 7 अक्तूबर को दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष शिविर लगाए गए. ये शिविर 8 अक्तूबर को भी जारी रहेंगे.

शिविरों में मौजूद बीएलओ (बीएलओ) स्टूडेंट्स को फॉर्म भरने में सहायता कर रहे हैं, उनके आवेदन प्राप्त कर रहे हैं और एसआईआर से जुड़े सवालों का समाधान भी कर रहे हैं. प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, हाल ही में कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण की वजह से विस्थापित हुए वोटर्स के लिए भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर