Saturday, July 25, 2026

नेशनल अवॉर्ड विजेता और मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता सलीम कुमार का हुआ निधन

न्यूज डेस्क: नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता और मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता सलीम कुमार का शनिवार रात निधन हो गया। उन्होंने 6 जून की रात करीब 10:43 बजे कोच्चि के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 56 वर्ष के थे। अभिनेता के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि सलीम कुमार लंबे समय से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि सलीम कुमार की हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट, एंटीबायोटिक्स और डायलिसिस सहित कई जरूरी उपचार दिए। इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

कई बीमारियों से जूझ रहे थे अभिनेता

सलीम कुमार किडनी से जुड़ी बीमारी, लिवर सिरोसिस और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मनरी डिजीज (COPD) जैसी गंभीर समस्याओं से पीड़ित थे। कुछ साल पहले उनका लिवर ट्रांसप्लांट भी हुआ था। इसके बावजूद वह लगातार इलाज करा रहे थे। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पिछले कुछ समय से उनकी सार्वजनिक गतिविधियां भी कम हो गई थीं। निधन से एक दिन पहले ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

थिएटर और मिमिक्री से शुरू किया था करियर

सलीम कुमार ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर और मिमिक्री कलाकार के रूप में की थी। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अभिनय प्रतिभा के दम पर उन्होंने लोगों के बीच खास पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने साल 1997 में फिल्म ‘इष्टमनु नूरु वट्टम’ से मलयालम फिल्मों में कदम रखा। धीरे-धीरे वह मलयालम सिनेमा के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में शामिल हो गए। कॉमेडी और कैरेक्टर रोल में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

सलीम कुमार ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया। इनमें ‘सत्यमेव जयते’, ‘थेनकासीपट्टनम’, ‘वन मैन शो’, ‘ई परक्कुम थालिका’, ‘मीसा माधवन’, ‘मझथुल्लिकिलुक्कम’, ‘कुंजिक्कूनन’, ‘कल्याणरमन’ और ‘सीआईडी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने सिर्फ कॉमिक रोल ही नहीं, बल्कि गंभीर किरदारों में भी अपनी अभिनय क्षमता साबित की। फिल्म ‘अचनुरंगथा वीडू’ में शानदार अभिनय के लिए उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

नेशनल अवॉर्ड से भी हुए सम्मानित

सलीम कुमार को फिल्म अदामिंटे मकान अबू में दमदार अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड और केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में उनके अभिनय को देशभर में काफी सराहना मिली थी। उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता को खो दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारे और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: घरेलू LPG सिलेंडर हुआ ₹29 महंगा, 3 महीने में ₹89 बढ़े दाम

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर