Friday, May 15, 2026

रांची में बेटे के साथ बीजेपी नेता गिरफ़्तार, जानें क्या है पूरा मामला

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मॉनिटर लिजार्ड से जुड़े 30 हत्था जोड़ी बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक बीजेपी नेता का नाम भी सामने आया है। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

गुप्त सूचना पर होटल में मारा गया छापा

जानकारी के अनुसार, 14 मई को वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को सूचना मिली थी कि शहर के मेन रोड स्थित नटराज होटल में कुछ लोग वन्यजीव अंगों की तस्करी के लिए ठहरे हुए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और दोपहर करीब 12:30 बजे होटल के कमरा नंबर 203 में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान कमरे में रखे एक काले रंग के प्लास्टिक बैग से 30 हत्था जोड़ी बरामद किए गए। जांच में पता चला कि होटल का कमरा पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान निवासी विष्णु कुमार गुप्ता के नाम पर बुक था।

बीजेपी नेता समेत तीन लोग गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजीव रंजन मिश्रा (64 वर्ष), अविनाश आनंद (32 वर्ष) और अरुण राम शामिल हैं। राजीव रंजन मिश्रा और अविनाश आनंद दोनों रांची के बड़ा तालाब स्थित लेक रोड इलाके के रहने वाले हैं, जबकि अरुण राम कचहरी चौक स्थित रेडियम रोड का निवासी बताया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने तस्करी की जानकारी होने से इनकार किया है। हालांकि मौके से बरामद सामान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी परीक्षा

वन विभाग ने बताया कि यह मामला वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की कई गंभीर धाराओं के अंतर्गत आता है। आरोपियों पर धारा 2, 9, 39, 44, 49B, 50(1)(C) और 51 के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मॉनिटर लिजार्ड एक संरक्षित वन्यजीव है और उसके अंगों की खरीद-बिक्री या तस्करी करना गंभीर अपराध माना जाता है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर