Tuesday, June 30, 2026

RIMS जमीन घोटाला: 7 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े की आरोपी लवली देवी की बेल पर सुनवाई टली, कोर्ट ने ACB से मांगी केस डायरी

रांची: राजधानी रांची के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान रिम्स की करीब 7 एकड़ अधिग्रहित सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने के महाघोटाले में कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। मामले की मुख्य आरोपियों में से एक लवली देवी की अग्रिम जमानत याचिका पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( ACB ) की विशेष अदालत में अहम सुनवाई हुई।

पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने एसीबी को इस मामले से जुड़ी केस डायरी पेश करने का कड़ा आदेश दिया था। हालांकि, इस बार भी एसीबी की ओर से कोर्ट में केस डायरी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इस पर अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अगली सुनवाई के लिए 10 जुलाई 2026 की तिथि मुकर्रर की है और एसीबी को हर हाल में केस डायरी पेश करने का दोबारा निर्देश दिया है।

1964-65 में अधिग्रहित जमीन को निजी बताकर बिल्डरों को बेचा

रिम्स जमीन घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, भू-माफियाओं का एक बेहद शातिर नेटवर्क बेनकाब हो रहा है। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि भू-माफियाओं ने साल 1964-65 में रिम्स के लिए अधिग्रहित की गई सरकारी जमीन को जाली कागजातों के दम पर अपनी ‘निजी संपत्ति’ घोषित कर दिया था। इसके बाद करोड़ों रुपये की इस कीमती जमीन को बड़े-बड़े बिल्डरों के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल का कब्जा साबित न होने पर SPT एक्ट के तहत बेदखली सही, सादा कुर्फानामा कानूनन अमान्य

झारखंड हाई कोर्ट के बेहद सख्त और कड़े रुख के बाद इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा एसीबी को सौंपा गया था। हाई कोर्ट के डंडे के बाद हरकत में आई एसीबी ने इसी साल अप्रैल महीने में इस केस से जुड़े 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें फर्जी वंशावली तैयार करने वाले कार्तिक बड़ाईक और राज किशोर बड़ाईक के अलावा चेतन कुमार और दलाल राजेश कुमार झा शामिल हैं।

16 सरकारी अफसर और कर्मचारी रडार पर

करोड़ों के इस जमीन घोटाले की आंच सिर्फ जमीन दलालों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी महकमे के भीतर भी खलबली मची हुई है। बिना अंचल कार्यालय और निबंधन कार्यालय के अधिकारियों की मिलीभगत के इतनी बड़ी सरकारी जमीन का म्यूटेशन और हेरफेर मुमकिन नहीं था।

यही वजह है कि इस मामले में 16 सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सीधे तौर पर एसीबी के रडार पर हैं, जिनसे कभी भी पूछताछ हो सकती है और बड़ी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

यह भी पढ़ें: रांची के मांडर में ग्रामीण के घर पर फेंके 4 देसी बम, 1 फटा, 3 जिंदा बम बरामद होने से गांव में दहशत

अब पूरी कमान 10 जुलाई की सुनवाई पर टिकी है। यदि एसीबी कोर्ट में मजबूत केस डायरी पेश करती है, तो आरोपी लवली देवी की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।

यह खबर भी देखें:

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर