Tuesday, June 30, 2026

रांची के मांडर में ग्रामीण के घर पर फेंके 4 देसी बम, 1 फटा, 3 जिंदा बम बरामद होने से गांव में दहशत

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के ग्रामीण इलाके मांडर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मांडर थाना क्षेत्र के दर्जोजाड़ी गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 4 देसी बम फेंककर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। राहत की बात यह रही कि बदमाशों द्वारा फेंके गए बमों में से केवल एक ही ब्लास्ट हुआ, जबकि तीन बम नहीं फट सके।

देर रात बम धमाके की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से 3 जिंदा देसी बमों को बरामद कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कराया।

आधी रात को कुलदीप खलखो के घर पर हमला, बाल-बाल बचे लोग

6e37ef1c8deb414b8b762619afae8e2f
घटनास्थल पर मिला जिंदा बम

यह खौफनाक वारदात सोमवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। अपराधियों ने गांव के रहने वाले कुलदीप खलखो के घर को टारगेट कर एक के बाद एक चार बम फेंके। आधी रात को हुए इस जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सख्ते में आ गए और आनन-फानन में अपने घरों से बाहर निकले। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल का कब्जा साबित न होने पर SPT एक्ट के तहत बेदखली सही, सादा कुर्फानामा कानूनन अमान्य

इस कायरतापूर्ण हमले में किसी व्यक्ति के हताहत होने या घर की संपत्ति को कोई बड़ा नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि, घटना के बाद से पीड़ित परिवार और पूरे गांव में खौफ का माहौल बना हुआ है।

बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज, रंजिश की आशंका

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पूरे दर्जोजाड़ी गांव की घेराबंदी की और सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने घर के आसपास से मिले तीनों जिंदा देसी बमों को कब्जे में लिया। सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने सूझबूझ से तीनों बमों को डिफ्यूज कर दिया।

मांडर पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या कोई आपसी जमीनी-घरेलू विवाद हो सकता है। पुलिस आसपास के लोगों और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है और हमलावरों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मांडर पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बम फेंकने वाले दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द इस मामले का भंडाफोड़ कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: रांची DC मंजूनाथ भजंत्री पहुंचे नगड़ी EVM वेयर हाउस, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर दिए कड़े निर्देश

यह खबर भी देखें:

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर